Jalandhar News: सरकारी बसों के कर्मियों ने की हड़ताल, नहीं किया चक्का जाम, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब भर में सरकारी बस कर्मियों द्वारा आज सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक 2 घंटे के लिए हड़ताल की गई है। हालांकि इस हड़ताल के दौरान कर्मियों द्वारा किसी भी तरह से चक्का जाम नहीं किया गया। बसें रोजाना की तरह चल रही है। लेकिन कर्मी हड़ताल पर है, उल्लेखनीय है कि समस्त डिपो समितियों को अनुरोध किया गया है कि 15 मई 2025 को जथेबंदी के मांग पत्र के अनुसार माननीय परिवहन मंत्री पंजाब, स्टेट ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी पंजाब, डायरेक्टर स्टेट ट्रांसपोर्ट, मैनेजिंग डायरेक्टर पीआरटीसी समेत विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ हुई। बैठक में जथेबंदी द्वारा प्रस्तुत मांग पत्र पर सभी मांगों पर विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में परिवहन मंत्री पंजाब और अधिकारियों ने मांगों पर सहमति जताई और बताया कि नीति बनाकर वित्त विभाग को भेजी गई है। वित्त विभाग के साथ आज की बैठक रद्द हो गई थी, अब फिर से 19 मई को व्यक्तिगत तौर पर परिवहन विभाग के साथ दोपहर बैठक की गई। जिसके बाद आज 2 घंटे के लिए कर्मियों ने हड़ताल की है। बताया जा रहा है कि जथेबंदी की ओर से 21, 22 मई 2025 को हड़ताल और धरनों सहित सभी एक्शन को विभाग द्वारा सकारात्मक संकेत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसके अतिरिक्त पनबस के कार्यशाला कर्मचारियों की अभी तक वेतन जारी नहीं की गई है। वेतन नहीं मिलने के कारण पंजाब रोडवेज पनबस के सभी डिपो द्वारा 2 घंटे के लिए हड़ताल की जा रही है। कर्मियों का कहना है कि यदि फिर भी वेतन नहीं मिला तो 21 मई से केवल पनबस का पूर्ण चक्का जाम कर बंद करते हुए कड़ा संघर्ष किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *