शादी से लौट रहे चाचा-भतीजा पर जानलेवा हमला, अस्पताल मेें भर्ती

Written by

in

दरभंगाः चाचा-भतीजा पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। वारदात आपसी रंजिश को लेकर दी गई है। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना बड़गांव थाना क्षेत्र के हलगांव चौक के पास की है। घायलों की पहचान अकबरपुर बैंक निवासी बरकत अली और भतीजे मो. सुहेब के तौर पर हुई है।

बरकत अली ने बताया कि मो. शहनवाज की शादी से देर रात घर लौट रहा था। रास्ते में ऑटो सवार रफीउद्दीन, मो. अजीमुद्दीन, नौशाद, मो. मुस्तफा और कलीमुद्दीन ने बाइक रोक लिया। जिसके बाद हमला कर दिया। बरकत अली ने बताया कि मो. नियामत की बेटी को लेकर दोनों पक्षों में पारिवारिक विवाद है। इसी रंजिश में हमला किया गया। ग्रामीणों ने हम लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने बड़गांव थाने में आवेदन देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *