23 मई से स्कूलों में होंगी छुट्टियां, आदेश जारी

Written by

in

चंडीगढ़ः देश भर में गर्मी से तापमान 40 के पार पहुंच गया है। भीषण गर्मी में बुजुर्गों और बच्चों का बुरा हाल हो गया है। इस बढ़ती गर्मी को देखते हुए हरियाणा के बाद चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने स्कूलों में छुट्टियों की कर दी है। ऐसे में शहर में बढ़ते तापमान के कारण सरकारी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां 23 मई, 2025 से शुरू होंगी। गर्मियों की छुट्टियां 39 दिनों की होंगी और स्कूल 1 जुलाई को पुनः खुलेंगे।

यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब शहर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। मौसम अधिकारियों के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है। शिक्षा विभाग ने अपने आदेशों में कहा कि बच्चों की सेहत को देखते हुए फैसला लिया गया है। आदेश में कहा गया है कि 21 मई को स्कूलों का अंतिम वर्किंग डे होगा और फिर 30 जून तक छुट्टियां रहेगी।

ये आदेश सरकारी, निजी, एन-एडिड समेत सभी स्कूलों पर लागू होंगे। चंडीगढ़ मौसम विभाग द्वारा पिछले एक सप्ताह से भयंकर गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की जा रही थी। मौसम विभाग के अनुसार हीट वेव का असर 15 जून तक रहेगा। भीषम गर्मी को देखते हुए सुखना लेक में सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक सन्नाटा पसरा रहता है। वहीं, सूखना लेक का एक हिस्सा सूखने लगा है। जहां जमीन पर दरारें पड़ने लगी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *