600 फीट गहरी खाई में गिरी Alto Car, ड्राइवर की मौत

Written by

in

हिमाचलः बीती रात एक कार 600 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई। मृतक की पहचान भूपेंद्र कुमार (20) गांव धार डाकखाना जरोल तहसील थुनाग के तौर पर हुई है। भूपेंद्र टैक्सी चलाता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। SP मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

जानकारी अनुसार सराज के कलहणी गांव में ऑल्टो कार सोमवार रात करीब 1 बजे हादसे का शिकार हुई। HP-01-M-4882 नंबर कार सड़क से करीब 600 फीट नीचे गहरी खाई में गिरी और एक घर से करीब 10 मीटर दूर जाकर रुकी। ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद देर रात पुलिस मौके पर पहुंची और शव को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां आज पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *