Punjab News: बाइक-ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में मां-बेटे की मौत

Written by

in

अमृतसरः अजनाला-चोगावा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार बोहलियां गांव के पास मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि घटना में बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। पता चला है कि मृतक मां-बेटा ओथियान गांव के निवासी थे। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *