Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पंजाब में फर्जी पत्रकार और RTI एक्टिविस्ट के खिलाफ FIR, ठेकेदार से 1.20 करोड़ रुपए मांगा था
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: पंजाब में फर्जी पत्रकार और RTI एक्टिविस्ट के खिलाफ FIR, ठेकेदार से 1.20 करोड़ रुपए मांगा था

Mahabir
Last updated: April 5, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, मोहाली। Punjab News: पंजाब में फर्जी पत्रकार और फर्जी RTI एक्टिविस्ट व एक ठेकेदार के खिलाफ पुलिस ने ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज किया है। आरोप है कि एक ठेकेदार के साथ मिलकर फर्जी पत्रकार एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक से 1.20 करोड़ रुपए मांग रहे थे। पुलिस ने शिकायत के बाद कई दिनों तक जांच की, इसके बाद फर्जी पत्रकार और ठेकेदार के खिलाफ एफआईआऱ दर्ज कर लिया।

Contents
  • कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक से मांगा रूपया
  • ठेकेदार के खिलाफ भी केस
  • पुलिस जांच में खुलासा

जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के मोहाली (Mohali) के आईटी सिटी चौक (IT City) से कुराली बाईपास रिंग रोड निर्माण परियोजना से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक निर्माण कंपनी से कथित तौर पर 1.20 करोड़ रुपये की अवैध वसूली की मांग की गई। यह आरोप आरटीआई और शिकायतों की आड़ में ब्लैकमेलिंग करने से जुड़ा है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद इस मामले में साजिश के संकेत मिलने पर दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक से मांगा रूपया

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बठिंडा (Bathinda) निवासी अशोक कुमार बंसल ने डीआईजी रूपनगर (DIG Rupnagar) रेंज को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी फर्म ‘प्रेम कुमार बंसल प्रोजेक्ट्स एलएलपी’ को आईटी सिटी चौक से कुराली बाईपास रिंग रोड निर्माण का ठेका मिला हुआ है। इस परियोजना का कैंप ऑफिस खरड़ में स्थित है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रूपनगर के गांधी नगर निवासी कमलजीत सिंह, जो खुद को पत्रकार बताता है, परियोजना से संबंधित जानकारी आरटीआई के माध्यम से जुटा रहा था। इसके बाद वह विभिन्न सरकारी विभागों में शिकायतें भेजकर दबाव बनाने का प्रयास कर रहा था। बंसल के अनुसार, 9 दिसंबर 2025 को रूपनगर के एक होटल में हुई मुलाकात के दौरान कमलजीत सिंह ने शिकायतें वापस लेने के बदले पैसों की मांग की। साथ ही, पैसे न देने की स्थिति में मामले को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की धमकी भी दी गई।

FIR
FIR

ठेकेदार के खिलाफ भी केस

इसके अगले दिन एक और घटनाक्रम सामने आया, जिसमें सड़क निर्माण में मिट्टी डालने का काम कर रहे ठेकेदार सुमित सिंगला ने एक अन्य व्यक्ति के मोबाइल से व्हाट्सएप कॉल कर लगभग 1.20 करोड़ रुपये की कथित बकाया राशि का हिसाब भेजा। शिकायतकर्ता के अनुसार, यह दावा पूरी तरह से गलत और निराधार था, क्योंकि सिंगला के साथ किए गए कार्य का भुगतान पहले ही किया जा चुका था।

मामले की जांच डीएसपी खरड़-1 द्वारा की गई। जांच के दौरान कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों से यह सामने आया कि दोनों आरोपियों के बीच लगातार संपर्क था। पुलिस के अनुसार, सुमित सिंगला परियोजना से जुड़ी आंतरिक जानकारी कमलजीत सिंह को उपलब्ध कराता था, जिसका उपयोग कथित रूप से दबाव बनाने और पैसे की मांग करने के लिए किया गया।

पुलिस जांच में खुलासा

लंबी जांच के बाद पुलिस ने निष्कर्ष निकाला कि आरटीआई के माध्यम से जानकारी प्राप्त करना कानूनी है, लेकिन उसका दुरुपयोग कर ब्लैकमेल करना अपराध की श्रेणी में आता है। इसी आधार पर कमलजीत सिंह और सुमित सिंगला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2) और 61(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे और खुलासे हो सकते हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article GST News: ट्रांसपोर्टर की संदिग्ध मौत, GST अफसरों पर हत्या करवाने का आरोप, कुछ दिन पहले Tax चोरी में पकड़ी गई थी गाड़ी
Next Article Punjab News: कांग्रेस में सियासी घमासान, महिला कांग्रेस प्रधान ने दिया इस्तीफा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.