श्रद्धालुओं से भरी बस में लगी आग, एक की मौत, देखें वीडियो

Written by

in

वृंदावन: मथुरा-वृंदावन में मंगलवार दोपहर एक यात्री बस में आग लग गई। आग लगने से एक यात्री की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान के लिए जा रहे थे। पुलिस बल मौके पर मौजूद है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। तेलंगाना से एक जनवरी को तीर्थ यात्रा पर 50 श्रद्धालुओं को लेकर निकली बस संख्या (टीएस 12 यू ए 6216) मंगलवार शाम करीब पांच बजे वृंदावन के पर्यटक सुविधा केंद्र पहुंची। बस से उतरकर श्रद्धालु मंदिरों के दर्शन को निकल गए, जबकि कुछ लोग बस के पास भोजन बनाने की तैयारी कर रहे थे।

इसी दौरान करीब साढ़े पांच बजे अचानक बस में से चिंगारी निकलने लगी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। बस में आग लगते ही खलबली मच गई और सूचना पर पहुंची दमकल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बस में आए श्रद्धालुओं के अनुसार, बस में एक बीमार श्रद्धालु 60 वर्षीय ध्रुपति की जलकर मृत्यु हो गई। बताया गया ध्रुपति बस में ही रह गए। वो बीड़ी पी रहे थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि बीड़ी से ही बस की सीट की फोम ने आग पकड़ ली और बस में आग लग गई। फिलहाल, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *