हटली के 101 वर्षीय पूर्व उपप्रधान ठाकुर जैसे राम का निधन, शोक की लहर

Written by

in

ऊना/ सुशील पंडित:  उपमंडल बंगाणा की हटली पंचायत के गांव हटली सुल्तानू के पूर्व उपप्रधान ठाकुर जैसे राम का 101 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। ठाकुर जैसे राम अपने मिलनसार स्वभाव और सामाजिक योगदान के लिए जाने जाते थे। उन्होंने लंबे समय तक पंचायत में उपप्रधान के रूप में अपनी सेवाएं दीं और समाज के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके निधन की खबर सुनते ही गांव ओर इलाके के लोग भारी संख्या में उनके घर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने उन्हें एक ईमानदार और निष्ठावान नेता के रूप में याद किया, जिन्होंने सदैव लोगों की भलाई के लिए काम किया। ठाकुर जैसे राम ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र के विकास के लिए सड़क, पानी और शिक्षा जैसे बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। उनकी अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। परिवारजनों और परिचितों ने उनकी सादगी और समाज के प्रति उनके समर्पण को याद किया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में गहरी क्षति महसूस की जा रही है। ठाकुर जैसी राम की अकस्मात मृत्यु पर भाजपा संसद अनुराग सिंह ठाकुर,विधायक विवेक शर्मा,भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो,पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर श्री राम नाटक क्लब हटली के सदस्य सदस्यों, भाजपा मंडल कुटलैहड़ के अध्यक्ष चरणजीत शर्मा,राजेंद्र मलांगड़, मास्टर रमेश शर्मा, मदन राणा, बीडीसी सदस्य राजेंद्र रिंकू, कृष्ण पाल शर्मा, बंगाणा व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार सेंटी,प्रभारी विपिन साजन, राजेंद्र रॉयल,हटली के प्रधान स्वर्ण सिंह,उपप्रधान सुरेन्द्र हटली, समाजसेवी रुमेल कुमार,कर्नल धर्मेंद्र पटियाल,तिलक राज बांटा,किशन चंद शाह आदि गणमान्य ने शोक प्रकट किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *