Punjab News: गाड़ी लूट की दूसरी वारदात, निहंग बाणे मे लुटेरों ने छीनी Alto

Written by

in

लुधियाना: जिले मे लूटपाट की वारदाते लगातार बड़ रही है। 6 दिनों में कार लूटने की दूसरी घटना सामने आई है। क मंगलवार को निहंग सिंहों के बाने मे तीन बदमाशों ने हथियारों को नोक पर संगोवाल के पास किसान से ऑल्टो कार छिन ली। जानकारी देते हुए मनोहर सिंह ने बताया कि 3 लोगो ने उसे रुकने का इशारा किया, जो निहंग बाणे मे थे। उसने इंसानियत के नाते गाड़ी रोक ली।

जिसके बाद लुटेरों ने तेजधार हथियार निकाल लिए और मनोहर से गाड़ी की चाबी ले ली। आरोपी कार लेकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर मराडो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस चौकी मराडो के इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर तरसेम सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश मे छापेमारी की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *