डेली संवाद, जालंधर। जालंधर के चर्चित किडनी रैकेट के आरोपी डाक्टर राजेश अग्रवाल पर
पंजाब में भगवंत मान सरकार बहुत कोशिश कर रही है कि जो भी वादे करके वो आये थे उनमें से कुछ पर वो खरे उतरें। पर अब लग रहा है कि उनके इस उद्देश्य में उनके ही कुछ AAP नेता रोड़ा बन रहे हैं। जिन पर खेत को बचाने की जिम्मेदारी है वही लोग बाड़ को खाने में लगे हैं। देखते हैं कैसे :
अभी कुछ दिन पहले ही वैसाखी जालंधर में भी धूमधाम से मनाई गई। जगह जगह अलग जथेबंदियों के पोस्टर लगे थे। इनमें से एक ध्यान खींच रहा था। वो था CM भगवंत मान की फोटो वाला बोर्डिंग और बैनर। इसमें भगवंत मान के PA राजवीर सिंह घुम्मन और खादी बोर्ड के चेयरमैन काकू आहलूवालिया के अलावा सिख तालमेल कमेटी के हरपाल सिंह चड्ढा भी छपे थे।
ये बैनर और होर्डिंग्स कपूरथला चौक, मॉडल टाउन, मॉडल टाउन चौक और अन्य जगह भी साफ़ देखे जा सकते हैं।
इसमें खास बात यह है कि जिस व्यक्ति ने इन बैनरों और होर्डिंग्स को स्पोंसर किया है वो है हाई प्रोफाइल किडनी कांड जालंधर 2015 का मुख्य आरोपी सर्वोदय अस्पताल का डॉक्टर राजेश अग्रवाल। इस पर तीन केसों में FIR दर्ज हैं और उनकी जांच चल रही है। एक केस तो इसी सरकार ने पिछले साल 2025 में दर्ज किया जो करीब चार करोड़ की ठगी का है।
