लोगों ने कहाकि उनका गांव पहले से नशे को लेकर काफी बदनाम है, जहां नशे का कारोबार सरेआम चलता है, लेकिन नशा बेचने वालों पर सख्ती से कोई कार्रवाई नहीं होती, जिसके चलते आए दिन गांव में मौते हो रही है। दूसरी ओर मौके पर पहुंची पुलिस का कहना हैकि उन्हें गांव में व्यक्ति की मौत की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। हालांकि पुलिस व्यक्ति की मौत का कारण नशे की ओवरडोज नहीं मान रही। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों के बारे में कुछ कहा जा सकता है। उधर, थाना लाडोवाल की एसएचओ गुरशिंदर कौर ने कहा कि मामला संदिग्ध है। इस केस में पुलिस जांच कर रही है।Punjab News: इलाके में मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस #Punjab #News pic.twitter.com/KmAbQty4Qi
— Encounter India (@Encounter_India) January 15, 2025
युवक की कुदरती मौत या अन्य किसी कारण से मौत हुई है यह पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। जहां तक सवाल घटना स्थल पर मिले इंजेक्शनों का है तो उसकी जांच की जा रही है। इलाके में पुलिस पूरी तरह से नशा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। अभी कुछ दिन पहले ही कई नशा तस्करों के खिलाफ मामले भी दर्ज किए गए है। इलाके में आने वाले दिनों में ग्रामीणों के साथ बैठक करके नशा बेचने वालों के खिलाफ अभियान भी चलाया जाएगा। नशा तस्कर के बारे में बताने वाले का नाम और पहचान गुप्त रखी जाएगी।

Leave a Reply