Punjab News: प्रवासियों को डीजे पर भोजपुरी गाने लगाने से रोकना पंजाबी युवक को पड़ा महंगा, हुई धुनाई, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः लोहड़ी के मौके पर पूरे माघ महीने जश्न मनाया जाता है। लोहड़ी और माघी के दिन लोग पतंग उड़ाते भी नजर आते हैं और इसके साथ ही लोग अपनी छतों पर डीजे लगाकर गानों पर नाचते गाते नजर आते हैं लेकिन इस मनोरंजन के दौरान कई बार झगड़े के मामले भी सामने आते हैं। ऐसा ही एक मामला अमृतसर के मजीठा रोड स्थित राम नगर कॉलोनी से सामने आया है।

जानकारी मुताबिक, कुछ प्रवासी युवक अपनी छत पर डीजे लगाकर भोजपुरी गाने लगाकर मनोरंजन कर रहे थे। इसी दौरान पंजाबी व्यक्ति ने उनसे भोजपुरी गाना बदलने को कहा, जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि प्रवासियों ने व्यक्ति की मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने व्यक्ति की पगड़ी उतार दी और उसके कपड़े भी फाड़ दिए। पीड़ित ने बताया कि प्रवासियों ने गंदे भोजपुरी गाने लगा रखे थे और जब उनसे गाना बदलने को कहा गया तो प्रवासियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

वहीं पीड़ित ने मीडिया के माध्यम से पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले में सदर थाने के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मजीठा रोड बाईपास और राम नगर कॉलोनी इलाके के बीच पड़ोसियों में झगड़ा हुआ था, जिसकी पुलिस जांच कर रही है और आरोपियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *