President के Hotel के बाहर विस्‍फोट, 1 की मौत, 7 घायल

Written by

in

नई दिल्ली : अमेरिका के न्यू ओर्लियंस में हुए आतंकी हमले के बाद अब ट्रंप के होटल के बार हुए विस्फोट से हड़कंप मच गया है।अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की लास वेगास स्थित ट्रंप इंटरनेशनल होटल के बाहर टेस्‍ला साइबरट्रक में विस्‍फोट हो गया है।  विस्‍फोट और फिर साइबरट्रक में आग लगने से 1 व्‍यक्ति की मौत हो गई, वहीं 7 लोग घायल हो गए है।

यह ट्रक एलन मस्क की कंपनी का है, जिनको ट्रंप ने अपनी सरकार में महत्वपूर्ण पद के लिए नामित किया है। लास वेगास के शेरिफ केविन मैकमैहिल ने मीडिया को बताया, “बड़े विस्फोट” को अंजाम देने से पहले एक इलेक्ट्रिक वाहन ट्रम्प इंटरनेशनल होटल के कांच वाले गेट तक पहुंच गया।

होटल के प्रवेश द्वार पर खड़ा स्टेनलेस स्टील ट्रक अचानक आग की लपटों में घिर गया, उसके बाद उसमें छोटे-2 कई विस्फोट हुए जो आतिशबाजी की तरह दिखाई दे रहा था। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने पूरे इलाके को खाली करा लिया है और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार साइबरट्रक के अंदर एक व्यक्ति मृत पड़ा था” जबकि सात लोगों को चोटें आईं हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *