Punjab News: भारी पुलिस बल की मौजूदगी में Private नशा मुक्ति केंद्र को किया सील, देखें वीडियो

Written by

in

रोपड़ः नशामुक्ति अस्पताल सीरत अस्पताल को मंगलवार शाम 6 बजे प्रशासन ने सील कर दिया। इस दौरान मौके पर एसडीएम, डीएसपी, थाना सिटी के एसएचओ और एसएमओ मौजूद रहे। उन्होंने अपनी मौजूदगी में अस्पताल के कर्मचारियों को अस्पताल से बाहर निकलवाकर सील किया। एसडीएम सचिन पाठक ने बताया कि पंजाब के 16 शहरों में नशा मुक्ति केंद्र चलाए जा रहे थे।


रोपड़ के सीरत अस्पताल के मालिक के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद अस्पताल को सील करने के आदेश मिले थे, जिस पर अमल करते हुए मंगलवार को सीरत अस्पताल को सील कर दिया गया है। एसडीएम ने इस अवसर पर मरीजों से कहा कि वे सरकारी अस्पताल से दवा ले सकते हैं, जहां उनका इलाज निःशुल्क किया जाएगा।

इस दौरान पहुंचे इलाके के लोगों ने सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल के कारण नशे के आदी लोग उनके घरों के आसपास मंडराते रहते थे। अब यह अस्पताल बंद हो जाने से उन्होंने राहत की सांस ली है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *