बीकानेरः यहां से दुखद खबर सामने आई है जहां, विवाहिता ने घर में बने कुंड में कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मौत से पहले उसने एक दुखद स्टेटस भी लगाया था जिसमें उसने ससुराल वालों द्वारा परेशान करने की बात कही। घटना के बाद मृतका के पिता ने हदां थाने में बेटी के ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है।
जानकारी मुताबिक, मकर सक्रांति के दिन मृतक दुर्गा के भाई मूल सिंह ने अपनी बहन के सोशल मीडिया एकाउंट पर उसका स्टेट्स देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने लिखा था कि “ससुर और नंद के दुख से मैं अपनी जान दे रही हूं, मिस यू मम्मी-पापा, मेरी सास को हथकड़ी का बहुत शौक है, वह जरूर डालना।” यह देखकर मूल सिंह घबरा गया। उसने दुर्गा के नंबर पर कॉल किया लेकिन मोबाइल स्वीच ऑफ था। गांव के लोगों से संपर्क किया तो पता चला कि उसने कुंड में कूदकर सुसाइड कर लिया।
मृतक के पिता देवी सिंह ने बताया कि उनकी बेटी दुर्गा की शादी 18 जुलाई 2021 को हदां के सियाणा गांव में दिलीप सिंह के साथ हुई थी। इसके बाद से ही बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जाता था। इस मामले को रिश्तेदारों के बीच भी लाया गया, ताकि समझाइश हो सके। इसके बाद सास-ससुर ने आश्वासन दिया तो दुर्गा को ससुराल भेज दिया। फिर से दुर्गा को परेशान किया जाने लगा। इसके बाद उसने आत्महत्या करने का इतना बड़ा कदम उठा लिया।
मृतका के पिता देवी सिंह ने बेटी के ससुर छैलू सिंह, सास कमा कंवर और ननद सोनू कंवर के खिलाफ दहेज के लिए परेशान करने का मामला दर्ज कराया है। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया है।

Leave a Reply