अब इस राज्य में सरकार बनाने की हलचल तेज, गवर्नर से मिले BJP नेता

Written by

in

नई दिल्लीः मणिपुर में अचानक सरकार बनाने को लेकर हलचल तेज हो गई। दरअसल, बीजेपी द्वारा सरकार बनानें का दावा पेश किया गया। बीजेपी नेता थोकचोम राधेश्याम सिंह ने बुधवार को राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात के बाद दावा किया है कि सूबे में नई सरकार बनाने के लिए 44 विधायक तैयार हैं। उन्होंने 9 अन्य विधायकों के साथ राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की। राधेश्याम सिंह ने कहा, “लोगों की इच्छा के मुताबिक 44 विधायक सरकार बनाने के लिए तैयार हैं। हमने राज्यपाल को यह बात बता दी है।

हमने इस मुद्दे के लिए क्या समाधान हो सकते हैं, इस पर भी चर्चा की।” उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने हमारी बात पर गौर किया और लोगों के सर्वोत्तम हित में कार्रवाई शुरू करेंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या वे सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे, उन्होंने कहा कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व इस बारे में फैसला लेगा। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने हमारी बात पर गौर किया और लोगों के सर्वोत्तम हित में कार्रवाई शुरू करेंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या वे सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे, उन्होंने कहा कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व इस बारे में फैसला लेगा।

मौजूदा वक्त में 60 सदस्यीय विधानसभा के अंदर 59 विधायक हैं, जिनमें से एक सीट एक विधायक की मौत की वजह से खाली है। बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन में 32 मैतेई विधायक, 3 मणिपुरी मुस्लिम विधायक और 9 नागा विधायक हैं, कुल मिलाकर 44 विधायक हैं। कांग्रेस के पास 5 विधायक हैं, सभी मैतेई हैं। इसके अलावा बचे हुए 10 विधायक कुकी हैं, जिनमें से सात ने पिछला चुनाव बीजेपी के टिकट पर जीता था, दो कुकी पीपुल्स अलायंस के हैं और एक निर्दलीय है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *