अनीता जसवाल हरोली खास व अशोक कुमार शोकी हरोली बीत से भाजपा मंडल अध्यक्ष नियुक्त

Written by

in

दोनों नेताओं ने नई जिम्मेवारी दिए जाने के लिए शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के हरोली विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव के चलते आज हरोली में दो मंडल अध्यक्षों का चुनाव करवाया गया भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद सुरेश चंदेल की अध्यक्षता में हरोली मंडल अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। इस बार हरोली विधानसभा क्षेत्र से नए चेहरों को मंडल अध्यक्ष चुना किया गया है।

अनीता जसवाल को हरोली खास से मंडल अध्यक्ष चुना गया है जबकि  अशोक कुमार को हरोली बीत से मंडल अध्यक्ष चुना गया है। पूर्व सांसद सुरेश चंदेल की अध्यक्षता में पार्टी के तमाम वर्करों और पदाधिकारी की सहमति से दोनों के नाम पर मोहर लगाई है। दोनों नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों ने पार्टी की इस बड़ी जिम्मेदारी के लिए पार्टी के

शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया है। उन्होंने  पार्टी को मजबूत किए जाने को लेकर काम किए जाने की बात कही है पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने कहा कि पार्टी द्वारा हरोली मंडल अध्यक्ष का चुनाव संपन्न करवाने के लिए जिम्मेदारी सौंप गई थी, जिसके तहत आज हरोली मंडल अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *