Blood Pressure से लेकर दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए लाभदायक है ये Dry Fruit

Written by

in

हेल्थः किशमिश एक ऐसा ड्राई फ्रूट जिसके स्वास्थ्य लाभों से हर कोई भली-भांति परिचित है। कुछ लोग इसको सूखा खाते हैं तो वहीं कुछ लोग इसको पानी में भिगोकर इसका सेवन करते हैं। लेकिन अब सवाल है कि क्या डायबिटीज पेशेंट को किशमिश का सेवन करना चाहिए या नहीं। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसमें आपको अपने खान-पान का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। मीठी चीजों से उन्हें दूरी बनाकर रखनी होती है।

किशमिश में नेचुरल शुगर होती है और इसे अंगूर को सुखाकर बनाया जाता है। इसमें नेचुरल चीनी और कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अगर डायबिटीज के मरीज इसका सेवन करना चाहते हैं तो वह डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही इसका सेवन करें।

किशमिश में कैल्शियम और बोरॉन होता है, जो हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है। किशमिश में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाव करता है। किशमिश में आयरन पाया जाता है। इसलिए इसका सेवन एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद होता है। किशमिश में विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को चमकदार और बालों को मजबूत बनाते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *