Punjab News: उपचुनाव में होगी कांटे की टक्कर, भाजपा ने किया उम्मीदवार का ऐलान

Written by

in

लुधियानाः वेस्ट हलके की सीट पर 19 जून से उपचुनाव होने जा रहा है। जिसको लेकर राजनीति गरमा गई है। आप पार्टी, कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल ने पहले ही उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। वहीं अब भाजपा ने भी उम्मीदवार का ऐला कर दिया है। भाजपा ने जीवन गुप्ता के नाम पर मोहर लगा दी है। ऐसे में इस उपचुनाव में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

बता दें कि आप पार्टी की ओर से संजीव अरोड़ा को टिकट दी गई है, वहीं कांग्रेस ने पूर्व मत्री भारत भूषण आशू को मैदान में उतारा है। जबकि शिरोमणि अकाली दल ने एडवोकेट परउपकार सिंहल घुम्मन को टिकट दिया है। हालांकि भाजपा में टिकट की रेस में एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू और महासचिव जीवन गुप्ता पर चर्चा चल रही थी। जिसके बाद अब पार्टी ने जीवन गुप्ता को टिकट देकर सभी चर्चाओं पर विराम लगा दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *