Jalandhar News: स्नेचरों का आतंक जारी, एक दिन में 2 वारदातों को दिया अंजाम, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। हालात यह हो गए है कि थाना भार्गव कैंप के अधीन आते इलाके में एक ही दिन में 2 वारदातों को स्नेचरों द्वारा अंजाम दिया गया। जहां स्नेचर 2 अलग-अलग जगह पर महिलाओं के कानों से बालियां छीनकर फरार हो गए। वहीं ताजा मामला अमन एक्लेव से सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार के सदस्य सुनील कुमार ने कहा कि वह कोट सदीक का रहने वाला है। आज सुबह अमन एक्लेव में उसकी तायी की बालियां छीनकर स्नेचर फरार हो गए। पीड़ित ने कहा इलाके में लूट की वारदातों का ग्राफ काफी बढ़ गया है।

यही कारण है कि आज सुबह उसकी तायी दूध लेने के लिए जा रही थी कि स्नेचर तायी की बालियां छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने कहा कि कोट सदीक में एक अन्य महिला की भी स्नेचरों द्वारा बालियां छीन ली गई। इस दौरान परिवार ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए है। उनका कहना है कि पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज कर ली जाती है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती। जिसके चलते इलाके में लगातार वारदातें हो रही है। थाना भार्गव कैंप की पुलिस को करने के लिए महिला जा रही है। पीड़ित ने कहा कि वह बसपा की ओर से पार्षद का चुनाव भी लड़ चुका है। स्नेचिंग की वारदातों को लेकर कहा कि नशेड़ियों के हाथों में तेजधार हथियार होते है। ऐसे में अप्रिय घटना से बचने के लिए लोग कर अपना कीमती सामान स्नेचरों को खुद ही पकड़ा देते है।

सिमरो ने कहा कि वह कोट सदीक की रहने वाली है। महिला ने कहा कि वह घर के बाहर बैठी हुई थी। इस दौरान स्नेचर उसके कानों से बालियां छीनकर फरार हो गए। वहीं अन्य महिला दर्शना ने कहाकि वह दूध लेने के लिए जा रही थी। इस दौरान बाइक सवार एक स्नेचर आया। स्नेचर ने उसे थप्पड़ दिखाते हुए कानों से बालियां छीन ली और मौके से फरार हो गया। घटना सुबह 7.30 बजे की है। दर्शना के बेटे राकेश कुमार ने कहाकि उसकी माता दूध लेने के लिए जा रही थी। इस दौरान चाकू के बल पर माता के कानों से बालियां छीनकर स्नेचर फरार हो गया। जिसके बाद उक्त स्नेचर द्वारा उनके इलाके में एक ओर महिला की बालियां छीन ली गई। राकेश ने कहा कि बीते दिन भी इलाके में स्नेचिंग की वारदात हुई थी। ऐसे में परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *