Punjab News: Transformer से निकली चिंगारी के बाद लगी आग, देखें वीडियो

थाने के बाहर खड़ी गाड़ियां जलकर राख

गुरदासपुरः ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारियों से गुरदासपुर के थाना दीनानगर के बाहर खड़ी कई गाड़ियों को आग लग गई। कारें पूरी तरह जलकर राख हो गई। थाना में जगह की कमी के कारण पुलिस ने जब्त की गई और हादसे में क्षतिग्रस्त वाहनों को थाना के बाहर नानोनंगल रोड के किनारे, सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दीवार के पास रखा था।

इस संबंधी एसएचओ अमृतपाल सिंह ने बताया कि पास में ही बिजली का ट्रांसफार्मर लगा था। अचानक ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकली, जो जमीन पर उगे घास पर जा गिरी। जिसके बाद चिंगारी ने आग का रूप धारण कर लिया और पास खड़ी कारों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर हैल्पलाइन नंबर 112 से फायर ब्रिगेड को सूचित किया। दीनानगर से पहुंची फायरब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक 4 कारें आग की चपेट में आने से पूरी तरह जल चुकी थीं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *