Jalandhar News: DC की कोठी के पास लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: छोटी बारादरी में बने सरकारी फ्लैटों के पास आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार डीसी की रिहायश के पास बने खाली प्लाट की झाड़ियों में आग लगी है। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाया गया। वहीं लोगों का कहना हैकि शरारती अनंसरों द्वारा झाड़ियों को आग लगाई है।

उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि शरारती अनंसरों पर नकेल कसी जाए। घटना के दौरान गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। दरअसल, जिस जगह पर आग लगी थी, वहीं पास में बिजली के 2 बड़े ट्रांसफार्मर लगे हुए है। ऐसे में अगर उन्हें आग लग जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। दमकल विभाग के कर्मी नरेश कुमार ने कहा कि उन्हें डीसी साहिब की कोठी के पास आग लगने की सूचना मिली थी।

जिसके बाद मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। इस दौरान दमकल विभाग के कर्मी ने कहाकि खाली प्लाट में कूड़ा फेंकने पर रोक लगाई जाए। दरअसल, छोटी बारादरी में डीसी, पुलिस कमिश्नर सहित अन्य अधिकारियों के घर है। ऐसे में आग फैलने से बड़ा हादसा हो सकता था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *