Retire फौजी ने बेटे को गोली मारकर मौत के घाट उतारा, वारदात के बाद खुद पहुंचा थाने

Written by

in

मुजफ्फरपुरः रिटायर फौजी द्वारा अपने बेटे की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद हथियार के साथ थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी देते हुए मृतक की मां ने बताया कि दिन में भी पिता और बेटे में लड़ाई हुई थी। उस समय भी उसको गोली मारने का प्रयास किए, लेकिन हम अपने पति का पैर पकड़ कर बेटे को बचा लिए। ईंट से गोलू को मारे। रात में गोलू भोज खा कर घर आया। उसके बाद कमरा अंदर से बंद कर सो गया। पति, बेटे को मना कर दरवाजा खुलवाए। उसके बाद उसको गोली मार दिए। पहले भी कई बार दोनों के बीच झगड़ा होते रहता था।

शुक्रवार की देर रात तुर्की थाना क्षेत्र के गोरीहारी निवासी हरेंद्र सिंह का बेटा गोलू अपनी मां से बहस करने लगा। काफी समझाने के बाद भी वो शांत नहीं हो रहा था। काफी हंगामा कर रहा था। जिस कारण हरेंद्र सिंह आक्रोशित हो गए थे। बेटे के अक्सर हंगामा करने के कारण पिता ने अपना लाइसेंसी हथियार निकाला और गोलू को सीना में गोली मार दी। बताया जा रहा है कि गोलू नशे का आदि था। अक्सर नशा करने के लिए माता-पिता से पैसा मांगता था, जिससे परेशान होकर इस वारदात को अंजाम दिया गया।

बेटे की मौत के बाद हरेंद्र हथियार के साथ थाना पहुंचे। थाना में मौजूद पुलिसकर्मी को घटना की जानकारी दी। पुलिस आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंची। जांच पड़ताल करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही हरेंद्र सिंह को अरेस्ट कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *