Punjab News: SGPC सदस्यों का जत्थेदार कुलदीप गड़गज को लेकर आया बयान, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब के सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज जब से कार्यकारी जत्थेदार बने हैं, तब से लगातार उनके साथ विवाद जुड़ता जा रहा है। हाल ही में बाबा हरनाम सिंह खालसा दमदमी टकसाल की ओर से एक बयान जारी किया गया कि ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने रात ढाई बजे पदभार संभाला है, इस दौरान उन्होंने मर्यादा का उल्लंघन किया था।

इसके लिए दमदमी टकसाल 6 जून को ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज को संगत के नाम संदेश नहीं देने देगे। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य भगवंत सिंह सियालका ने प्रतिक्रिया देते कहा कि 1 जून से लेकर 6 जून तक श्री दरबार साहिब में कई सिखों की शहादत हुई है और इसमें टकसाल की अहम भूमिका रही है। यह कार्यक्रम टकसाल का है और टकसाल को ही इसे मनाने देना चाहिए। हम एसजीपीसी अध्यक्ष से भी अनुरोध करेंगे कि इस मुद्दे पर सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज से मुलाकात करें और यदि संभव हो तो ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज इस कार्यक्रम में न आएं तो बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि सिख पंथ की ओर से पूरी तरह से ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज को जत्थेदार नहीं माना गया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *