Cylinder Blast से हुआ दर्दनाक हादसा : 3 नाबालिग भाइयों सहित चार लोग झुलसे

Written by

in

नई दिल्ली : उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सुंदर नगरी इलाके में एक गोदाम में सीएनजी सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इस कारण तीन नाबालिग भाइयों सहित चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों की पहचान साकिब (7), अब्बास (9) और राजा (3) के अलावा अरशद (22) के रूप में हुई। स्थानीय अधिकारी ने कहा कि विस्फोट शाम करीब साढ़े चार बजे एक भंडारण एवं मरम्मत इकाई में हुआ, जहां मरम्मत कार्य के दौरान कथित तौर पर सिलेंडर फट गया।

पुलिस ने कहा कि साकिब 90 प्रतिशत, अब्बास और राजा 85 प्रतिशत तथा अरशद 70 प्रतिशत तक झुलस गया है। अधिकारी ने कहा कि घटना के समय अरशद गोदाम के अंदर काम कर रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि चार मंजिला आवासीय इमारत के भूतल पर एक दुकान में सीएनजी सिलेंडर रखे जा रहे थे और उनकी मरम्मत की जा रही थी।

मरम्मत कार्य के दौरान एक सिलेंडर फट गया, जिससे जोरदार विस्फोट हुआ। पुलिस ने बताया कि विस्फोट इतना जोरदार था कि गोदाम का लोहे का गेट टूट गया और इसका मलबा नजदीक में खेल रहे तीन बच्चों पर जा गिरा। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल मेें ले जाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। उनकी हालत गंभीर, लेकिन स्थिर बताई जा रही है। गोदाम के मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *