Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Fifa World Cup 2026: करोड़ों की डील ठुकराकर फीफा वर्ल्ड कप में फ्री परफॉर्म करेंगे ये सुपरस्टार्स
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Fifa World Cup 2026: करोड़ों की डील ठुकराकर फीफा वर्ल्ड कप में फ्री परफॉर्म करेंगे ये सुपरस्टार्स

Mahabir
Last updated: May 22, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली। Fifa World Cup 2026: दुनियाभर के म्यूजिक फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। अलग-अलग पीढ़ियों के तीन बड़े ग्लोबल म्यूजिक स्टार्स Shakira, Madonna और BTS (Kim Namjoon (RM), Kim Seokjin (Jin), Hoseok (Jhope), Min Yoongi (Suga), Park Jimin, Kim Taehyung (V), Jeon Jungkook (JK)) एक ही मंच पर साथ नजर आने वाले हैं।

Contents
  • Shakira, Madonna और BTS एक ही मंच पर
  • अभियान के जरिए 100 मिलियन डॉलर जुटाने का
  • ‘हाफ-टाइम शो’ में इस्तेमाल होता

ये तीनों सुपरस्टार FIFA World Cup 2026 के फाइनल में धमाकेदार परफॉर्मेंस देंगे। खास बात यह है कि इस ऐतिहासिक प्रस्तुति के लिए इन कलाकारों ने कोई फीस नहीं ली है।

Madonna, Shakira and BTS will co-headline the first-ever FIFA World Cup™ Final Halftime Show at the New York New Jersey Stadium on July 19.

Curated by Coldplay’s Chris Martin and produced by Global Citizen, the show will raise funds for the FIFA Global Citizen Education Fund,… pic.twitter.com/H2c2mc9q0b

— Coldplay (@coldplay) May 14, 2026

Shakira, Madonna और BTS एक ही मंच पर

रिपोर्ट्स के अनुसार, 19 जुलाई 2026 को न्यू जर्सी स्थित MetLife Stadium में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में पहली बार ‘हाफ-टाइम शो’ आयोजित किया जाएगा। इस शो को मशहूर बैंड Coldplay के लीड सिंगर Chris Martin तैयार कर रहे हैं, जबकि इसका प्रोडक्शन Global Citizen द्वारा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

बताया जा रहा है कि मैडोना, शकीरा और BTS करीब 11 मिनट की लाइव परफॉर्मेंस देंगे। आमतौर पर इन कलाकारों की एक प्रस्तुति के लिए करोड़ों-अरबों रुपये खर्च होते हैं, लेकिन इस बार तीनों ने अपनी फीस छोड़कर सामाजिक उद्देश्य के लिए काम करने का फैसला लिया है।

South Korean boy band BTS
South Korean boy band BTS

अभियान के जरिए 100 मिलियन डॉलर जुटाने का

सूत्रों के मुताबिक, इस कार्यक्रम से जुटाई जाने वाली राशि ‘फीफा ग्लोबल सिटिजन एजुकेशन फंड’ में जाएगी। इस फंड का इस्तेमाल दुनियाभर के जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए किया जाएगा। आयोजकों का लक्ष्य इस अभियान के जरिए 100 मिलियन डॉलर जुटाने का है। यही कारण है कि इन कलाकारों ने बिना किसी पारिश्रमिक के परफॉर्म करने का निर्णय लिया।

आयोजकों ने यह भी जानकारी दी कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दौरान बिकने वाले हर टिकट से 1 डॉलर सामाजिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए दान किया जाएगा। इस बार टूर्नामेंट में 48 टीमें और कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे, जिससे फंड में बड़ी राशि जुटने की उम्मीद है।

‘हाफ-टाइम शो’ में इस्तेमाल होता

दरअसल, फीफा ने इस बार वही मॉडल अपनाया है, जो Super Bowl के ‘हाफ-टाइम शो’ में इस्तेमाल होता है। सुपर बाउल में भी कलाकारों को परफॉर्मेंस के लिए फीस नहीं दी जाती, क्योंकि उन्हें वैश्विक स्तर पर भारी लोकप्रियता और प्रचार मिलता है। इसी साल फरवरी 2026 में Bad Bunny ने सुपर बाउल में बिना फीस परफॉर्म किया था, जबकि 2025 में Kendrick Lamar भी ऐसा कर चुके हैं।

हालांकि, मैडोना और बीटीएस पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के मंच पर प्रस्तुति देंगे, लेकिन शकीरा पहले भी अपने मशहूर फीफा एंथम सॉन्ग्स से दुनियाभर के दर्शकों को झुमा चुकी हैं। साल 2022 के फीफा वर्ल्ड कप फाइनल को करीब 1.42 अरब लोगों ने देखा था। ऐसे में आयोजकों को उम्मीद है कि इस बार मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा के लिए भी बड़ी मदद जुटाई जा सकेगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने आदमपुर और करतारपुर में भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार किया
Next Article Jalandhar News: डॉक्टर राजेश अग्रवाल व अन्य आरोपियों की मुश्किलें बढ़ीं, हाईकोर्ट का FIR रद्द करने से इनकार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.