डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: बीते दिन पंजाब (Punjab) के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी से गर्मी से कुछ राहत मिली, लेकिन मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए एक बार फिर गर्मी और लू की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर है, जबकि अगले चार दिनों में लू का प्रभाव और भी बढ़ सकता है। मौसम विभाग अनुसार, शनिवार को पांच जिलों में बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के लिए अलर्ट जारी किया गया था।

जिलों में येलो अलर्ट जारी
वहीं पांच जिलों में लू के लिए ऑरेंज अलर्ट और कई अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने और खूब पानी पीने की सलाह दी है। शुक्रवार शाम को हल्की बूंदाबांदी के बाद राज्य भर में औसत अधिकतम तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। बठिंडा हवाई अड्डे के क्षेत्र में उच्चतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
पटियाला में 42.3 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 42 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 41 डिग्री सेल्सियस और चंडीगढ़ में 40.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अमृतसर में 39.1 डिग्री सेल्सियस, मोहाली में 38.9 डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर में 36.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
