पार्टी के दौरान चली गोलियां, एक की मौत, 11 घायल

Written by

in

वॉशिंगटन: अमेरिका के नॉर्थ कैरोलीना प्रांत में हुई गोलियां चलने की घटना सामने आई है। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल हो गए। इस घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार पश्चिमी उत्तरी कैरोलिना के रिहायशी इलाके में पार्टी चल रही थी, जहां अचानक से गोलीबारी शुरू हो गई। कटाबा काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार, हिकॉरी शहर में घटना में सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हालांकि घायलों में से एक की हालत गंभीर है। उत्तरी कैरोलिना स्टेट ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन, हिकॉरी पुलिस विभाग और फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन मामले की जांच कर रहे हैं। इस घटना में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। गोलीबारी में कितनी गोलियां चलाई गईं, यह भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने गोलीबारी के पीड़ितों के नाम या उम्र जारी नहीं की है। अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बीते महीने के आखिर में साउथ कैरोलिना के एक भीड़भाड़ वाले इलाके ताबड़तोड़ गोलीबारी करते हुए 11 लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था।

होरी काउंटी पुलिस ने लिटिल रिवर में रात गोलीबारी में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया। इससे पहले भी कई मौकों पर भीड़भाड़ वाले इलाकों और पार्टी के दौरान गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं। अमेरिका में बीते हफ्ते फिलाडेल्फिया के एक पार्क में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई थी और नौ अन्य जख्मी हुए थे। पुलिस आयुक्त केविन बेथेल ने घटना के बारे में बताया कि फेयरमाउंट पार्क में सोमवार रात हुई गोलीबारी में एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *