Punjab News: पड़ोसियों में चले ईंट-पत्थर, गुरसिख परिवार ने लगाए कपड़े फाड़ने के आरोप, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः गांव कलेर में पड़ोसियों की ओर से एक गुरसिख परिवार पर ईंट-पत्थरों से हमला किया गया। निशान सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले बच्चे खेल रहे थे, इस दौरान गेंद उनके घर आकर गिरी। जिसकी उन्होंने शिकायत की थी। इसी रंजिश के चलते उनके पारिवारिक सदस्यों पर यह हमला किया गया।

उन्होंने बताया कि बलजीत सिंह, जसबीर कौर बाऊ, निर्मल सिंह समेत कुछ अज्ञात युवकों ने उनके घर की दीवारों पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। जिससे उनका बेटा बिक्रमजीत सिंह घायल हो गया। साथ ही उनकी दोनों लड़कियों के कपड़े भी फाड़ दिए। जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

इस संबंध में जब दूसरी तरफ से जसबीर कौर और निर्मल सिंह से बात की तो उन्होंने आरोपों को नकारते कहा कि उन्होंने इस घटना को अंजाम नहीं दिया है, बल्कि उनके परिवार के सदस्यों ने हमारे घर पर पत्थर फेंके हैं। मामले संबंधी चौकी इंचार्ज रशपाल सिंह से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों की तरफ से शिकायतें मिली हैं, जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *