Punjab News: बदमाशों ने कारोबारी की सरेराह की धुनाई, देखे CCTV

Written by

in

लुधियाना: महानगर मे लूटपाट और चोरिया के मामले धमने का नाम नहीं ले रहे है। इंडस्ट्री एरिया-ए बाग इलाके से एक गता कारोबारी से मारपीट करने की घटना सामने आई है। जानकारी देते हुए घायल परमवीर सिंह निवासी इंडस्ट्री एरिया-ए बाग सूफियां चौक ने बताया कि वह बीती रात वह करीब 1 बजे अपनी कार सियाज में विपन ढाबा से खाना लेने जा रहा था।

इस दौरान एक गाड़ी मे सवार कुछ लोगो ने परमवीर की गाड़ी के आगे PB-10-GW-1636 नंबर गाड़ी लगा दी। पीड़ित के हॉर्न मारने पर बदमाशों ने गाड़ी से निकल कर उसे पीटना शुरू कर दिया। जिसके बाद बदमाश उसे बिजली के ट्रांसफार्मर के पास हमलावर घायल अवस्था में फेंक कर भाग गए। इस हादसे मे कारोबारी बुरी तरह घायल हो हो गया।

कारोबारी के मुताबिक बदमाशों ने भागते हुए उसकी सोने की चैन और 8500 रूपये भी ले गए। घटना की सूचना पुलिस को मिल चुकी है मामले की जाँच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *