Himachal News: भाई और भाभी से मारपीट करने वाले पर मामला दर्ज

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: खुरवाईं के त्यार गांव में हुई दो भाइयों की लड़ाई में एक के ऊपर मामला दर्ज हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार त्यार के रहने वाले सतपाल पुत्र ग्यान चंद ने पुलिस को दी शिकायत में दावा किया है कि रविवार को जिस समय वह बरामदे में चारपाई डालकर बैठा तो उसका भाई अशोक कुमार अपने कमरे से गालियां निकालता हुआ बाहर आया।

जिसके बाद सतपाल चारपाई लेकर कमरे के अंदर जाने लगा तो अशोक ने उसका रास्ता रोका और उसके साथ मारपीट की। सतपाल का दावा है कि शोर सुनकर जब उसकी पत्नी बाहर आई तो भाई अशोक कुमार ने उसके ऊपर भी हाथ उठाया। बंगाणा पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अशोक कुमार के विरुद्ध कई धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *