Punjab News: पुरानी रंजिश के चलते युवक का Murder, देखें वीडियो

पठानकोट: भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित गांव पलाह में उस समय दहशत का माहौल बन गया। जब गांव के ही एक युवक का शव सड़क किनारे मिला। जानकारी के अनुसार युवक कल ही गुजरात से वापिस घर आया था। जिसके बाद वह लापता हो गया।

आज युवक का शव सड़क किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इस मामले में परिजनों ने कहा कि हत्या पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति द्वारा की गई है। जो इस वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। मृतक गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता था। पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है।

इस संबंध में डीएसपी सुखजिंदर कुमार ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या हुई है। आरोपी अभी फरार है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *