Punjab News: इस शहर के Mayor ने निकाली GUN, ठेकेदार घायल, देखें वीडियो

Written by

in

मोगा: शहर के मेयर और ठेकेदार मेंं झड़प का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बाघा पुराना बाईपास के पास सीवरेज की सफाई कर रहे ठेकेदार और मोगा के मेयर बलजीत सिंह चानी आमने – सामने हो गए। सीवर लाइन की सफाई कर रहे ठेकेदार संतोख सिंह ने बताया कि वह निगम कर्मचारियों के साथ लाइन की सफाई कर रहा था, तो उसने मेयर चानी को मौके पर बुलाया।

इस दौरान मेयर और ठेकेदार के बीच बहसबाजी शुरू हो गई। ठेकेदार ने आरोप लगाया कि मेयर ने उसे रोड़ा मारा, जो उसके घुटने के पास लगा। मामला बढ़ता देख मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों के बीच मामला शांत करवाया।

सिविल अस्पताल मोगा में उपचाराधीन ठेकेदार संतोख सिंह ने आरोप लगाया कि 1.70 करोड़ रुपये की लागत से नई लाइनें बिछाने की योजना बनाई जा रही है। यह मामला उसने हलका विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के ध्यान में भी लाया है। वह आज लाइन चलाने आये थे। लेकिन इसी बीच मोगा नगर निगम के मेयर आए और कथित तौर पर उससे गाली गलौच करते हुए मारपीट की।

नगर निगम मोगा के मेयर बलजीत सिंह चानी ने कहा कि ठेकेदार संतोख सिंह ने बिना किसी परमिशन के निगम से गाड़ियां बुलाई। उन्होंने पुरानी सीवरेज की पाइप लाइन नई डलवाने के लिए टेंडर पास करवाया। क्योंकि सीवरेज की लाईन डेड हो चुकी थी। ठेकेदार संतोख सिंह काम नहीं करने दे रहा था। जिसको लेकर आज जब वह मौके पर पहुंचे और ठेकेदार को डेड लाइन चलाने से मना किया।

पुरानी पाईप लाइन अन्दर से खराब हो गई है। जो बदलनी ही पड़ेगी किस कारण 1.70 करोड़ की लागत से नई पाइप लाइन डलवाने का प्रस्ताव पास किया गया है। अगर पुरानी सीवरेज लाइन को ठेकेदार द्वारा चलाया गया, तो पानी अंदर ही अंदर पता नहीं चलेगा किस ओर चला गया।

इस बात पर ठेकेदार ने मेयर को अपशब्द बोले और ईट उठा कर हमला कर दिया। मेयर ने कहा कि उन्होंने अपनी आत्म रक्षा हेतु अपना लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल लिया। जिसके बाद उन्होंने बिना कोई एक्शन लिए रिवाल्वर गनमैन को पकड़ा दी। मेयर ने सपष्ट किया कि उन्होंने संतोख सिंह पर न तो गन तानी और न ही किसी चीज से वार किया। वह खुद ही सड़क पर गिर कर घायल हो गया। मेयर ने इस मामले की शिकायत एसएसपी दफ्तर में दर्ज करवा दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *