बॉलीवुड अभिनेता Saif Ali Khan पर चाकू से हुआ हमला, अस्पताल में भर्ती

Written by

in

मुबंई: बॉलीवुड इंडस्ट्री से बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला हुआ है। घर में घुसे चोर ने सैफ पर हमला किया है। जानकारी के अनुसार, हमलावर ने अभिनेता पर तीन पर चाकू से वार किया। सैफ अली खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बांद्रा वेस्ट वाले घर में वीरवार तड़के करीब 2.30 बजे चोरी की घटना हुई।

चोरी के दौरान सैफ पर बदमाश ने चाकू से हमला किया गया। एक्टर और चोर के बीच हाथापाई भी हुई। सैफ के हाथ और पीठ पर चोट आई है। उनके गले पर दस सेंटीमीटर लंबा घाव हुआ है। बांद्रा पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपी को पकड़ने के लिए टीम बनाई गई हैं। करीना और दोनों बेटे तैमूर और जेह सुरक्षित हैं। फिलहाल इस घटना पर परिवार से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। करिश्मा कपूर ने करीब 9 घंटे पहले इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने करीना, रिया और सोनम कपूर के साथ पार्टी की थी। तीनों ने साथ में डिनर एंजॉय किया। करीना कपूर ने करिश्मा की पोस्ट को री-शेयर किया है। सैफ अली खान पर हमले के वक्त करीना कपूर अपनी गर्ल गैंग के साथ थीं या घर पर थी। इसे लेकर कंफर्मेशन नहीं मिला है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *