Punjab News: जिम के बाहर कार चालक ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

होशियारपुरः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला होशियारपुर के सेशन चौक के पास गोली चलने का सामने आया है, जहां मामूली विवाद को लेकर कार चालक ने फायरिंग करनी शुरू दी। मामले की जानकारी देते हुए नौजवान सुक्खा ने बताया कि वह एक जिम ट्रेनर है और वह देर रात जिम से जैसे ही बाहर निकला तो दिल्ली नंबर की लाल रंग की गाड़ी में सवार व्यक्ति ने उसके ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की।

इस दौरान जब उसने बचाव किया तो कार चालक कुछ दूरी जाकर बाहर निकला और उसने 2 से 3 फायर कर दिए। गनीमत यह रही कि मुझे कोई गोली नहीं लगी। जिम ट्रेनर सुक्खा ने बताया कि मैं जब उस व्यक्ति की ओर दौड़ा तो उस व्यक्ति ने 2 और फायर कर दिए और घटना स्थल से फरार हो गया।

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर प्रभारी, थाना सिटी प्रभारी और सिटी डीएसपी मौके पर पहुंचे। डीएसपी ने बताया कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। और जल्द ही आरोपी को पकड़कर सलाखों के पीछे डाला जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *