IPL Closing Ceremony: ‘Operation Sindoor’ के नाम होगा कार्यक्रम, बहादुर सैनिकों को देंगे सम्मान

Written by

in

स्पोर्ट्सः इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का फाइनल मुकाबला आज (मंगलवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है। पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। इस बार आईपीएल की क्लोजिंग सेरेमनी को स्पेशल बनाया गया है।

 

बताया जा रहा है कि इस बार आईपीएल की क्लोजिंग सेरेमनी की थीम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर होगी। कार्यक्रम में तीनों सेनाओं के प्रमुखों को इनवाइट किया गया है। हालांकि, अब तक इनके शामिल होने की पुष्टि नहीं हुई है। पूरे स्टेडियम को तिरंगे की लाइट से सजाया जाएगा।

क्लोजिंग सेरेमनी में मशहूर सिंगर शंकर महादेवन इंडियन आर्म्ड फोर्सेस के लिए गाना गाकर श्रद्धांजलि देंगे। मंगलवार को शंकर अपने बेटों सिद्धार्थ महादेवन और शिवम महादेवन के साथ परफॉर्म करेंगे। शंकर की परफॉरमेंस ऑपरेशन सिंदूर में शामिल बहादुर सैनिकों को सम्मानित करेगी और पहलगाम हमले में अपनी जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देगी।

क्लोसिंग सेरेमनी को लेकर BCCI सेक्रेटरी सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने के लिए हमने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह के साथ-साथ अन्य सैन्य अधिकारियों और जवानों को अहमदाबाद में IPL फाइनल मैच देखने के लिए आमंत्रित किया है। BCCI देश के सशस्त्र बलों की बहादुरी, साहस और निस्वार्थ सेवा को सलाम करता है। सेना के प्रति आभार के प्रतीक के रूप में हमने समापन समारोह सशस्त्र बलों को समर्पित करने का फैसला लिया है। इसमें हमारे नायकों को सम्मानित भी किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *