Punjab News: मानहानि केस मामले में कोर्ट में पेश हुए बिक्रम मजीठिया, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया आज अमृतसर अदालत पहुंचे। बिक्रम सिंह मजीठिया ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के खिलाफ मानहानि के आरोपों के तहत अदालत में मामला दायर किया है। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस मामले में पहले ही माफी मांग चुके हैं, जबकि संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा चल रहा है। बिक्रम मजीठिया लगभग डेढ़ घंटे तक अदालत के अंदर रहे, जहां अदालत में मजीठिया की गवाही दर्ज की गई।

अदालत से बाहर आते हुए उन्होंने श्री दरबार साहिब के पास बेअदबी मामले को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह तीसरी बार है जब श्री हरिमंदिर साहिब के पास कोई बहुत बड़ी घटना हुई है। उन्होंने कहा कि अपराधियों में पुलिस का डर खत्म हो गया है। आए दिन धमाके हो रहे है और जनता दुखी हो रही है, पुलिस पर भी भरोसा खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि 6 जून को टकसाल की तरफ से जत्थेदार अकाल तख्त साहिब को संदेश पढ़ने को लेकर टकराव हो रहा है। अकाल तख्त साहिब महान है और अकाल तख्त साहिब को कोई चुनौती नहीं दे सकता और न ही देनी चाहिए।

वहीं आईपीएल मैचों को लेकर उन्होंने कहा कि पंजाब और आरसीबी के बीच आज आईपीएल का फाइनल होने जा रहा है। ऐसे में मजीठिया ने पंजाब की टीम को जीत के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी। बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनावों के दौरान, उपरोक्त आम आदमी पार्टी के नेताओं ने बिक्रम मजीठिया पर नशा बेचने के आरोप लगाए थे। इस मामले में अरविंद केजरीवाल और अन्य को अदालत ने माफ़ कर दिया है। संजय सिंह आज अदालत में पेश नहीं हुए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *