Punjab News: सूबेदार की मां के साथ पड़ोसियों ने की बेरहमी से मारपीट, देखें वीडियो

Written by

in

बठिंडाः जिले में फौज में सूबेदार की बुजुर्ग मां के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। वहीं इस घटना में घायल बुजुर्ग महिला को उपचार के लिए रामपुरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए बुजुर्ग महिला हरजीत कौर ने बताया कि वह गांव के पिथो की रहनी वाली हैं। वह खेत में देखरेख करने गई थी। इस दौरान खेत में मोटर की पानी की पाइपलाइन डाली जानी थी, जिसका समझौता भी हो गया था।

लेकिन उनके खेत से दूसरी तरफ से पाइप डाल भी दी गई थी। महिला ने कहा कि थानेदार की मौजूदगी में पाइप डाली गई थी और वह खेतों की देखभाल के लिए गई थी। इस दौरान वहां पर दूसरे पक्ष ने उसे पहले मारने की धमकियां दी। जिसके बाद उसका गला दबाकर खत्म करने की कोशिश की गई। महिला ने हरप्रीत और गुरदीप सिंह पर मारपीट के आरोप लगाए है।

महिला ने कहा कि दूसरा पक्ष उसके दूर की रिश्तेदारी में है और पड़ोस में ही रहते है। पीड़ित ने बताया कि राहगीरों ने बुजुर्ग को उनके चुंगल से छुड़वाया। अब पीड़िता ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच कर रही है, लेकिन मीडिया के कैमरे के सामने पुलिस ने कुछ भी कहने से मना कर दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *