पुश्तैनी सांझे बरामदे में चारपाई लगाने को लेकर भाइयों में झगड़ा

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: पुश्तैनी सांझे घर के बरामदे में चारपाई लगाने को लेकर दो भाईयों में झगड़ा हो गया जिस पर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

पुलिस को दी शिकायत में अशोक कुमार पुत्र ज्ञान चन्द गांव त्यार डा0 खुरवाईं त0 बंगाणा ने अपनी शिकायत में बताया कि इनका सांझा पुश्तैनी मकान है। पिछले बीते रोज करीब 8 बजे शाम यह अपने घर पर ही मौजूद था तो इसका बड़ा भाई सतपाल काम से घर आया और उसने अपनी पत्नी मन्जू देवी को सांझा बरामदा में चारपाई लगाने को कहा तथा वहां पर रखी हुई हमारी चारपाई को इसके बड़े भाई सतपाल ने बरामदे से बाहर फेंक दिया ,जिस पर इसने सतपाल को ऐसा करने वारे पूछा तो सतपाल गाली गलौज करने लग पड़ा तथा इसका रास्ता रोक कर इसके साथ व इसकी माता के साथ डण्डे से मारपीट की, जिसमें इसे व इसकी माता को चोटें आई है ।

वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर सतपाल पुत्र ज्ञान चन्द निवासी गांव त्यार डा0 खुरवाईं त0 बंगाणा के विरुद्ध वीएनएस की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत थाना बंगाणा में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *