Punjab News: गुरुद्वारा साहिब मे माथा टेकने आई महिला से वारदात, सोने की चूड़ी चोरी, देखें CCTV

Written by

in

अमृतसर: जिले में लगातार लूटपाट की घटनाएं बढ़ती नजर आ रही हैं। इन लूटपाट की घटनाओं में महिलाएं भी शामिल हो रही हैं। ऐसी ही एक सीसीटीवी वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें गुरुद्वारा छेहरटा साहिब में माथा टेकने आई एक महिला की सोने की चूड़ी कुछ महिलाओं ने घेराबंदी करके चुरा ली।

सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि किस तरह महिलाओं द्वारा बड़ी ही चालाकी से सोने की चूड़ी चोरी कर ली जाती है। इस मामले में एसीपी शिवदर्शन सिंह ने कहा कि पुलिस के पास शिकायत पहुंच चुकी है। सीसीटीवी वीडियो के आधार पर इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही इस गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *