Punjab News: बेटी और प्रेमी का पिता ने किया बेहरमी से कत्ल, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः पुलिस थाना लोपोके के अंतर्गत आने वाले गांव बोपराए बाज सिंह में अवैध संबंधों के चलते एक युवक और युवती की हत्या की सूचना प्राप्त हुई है। मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। शक है कि पहले प्रेमी जोड़े को करंट लगाया गया, उसके बाद अधमरा करके फिर दोनों को तेजधार हथियार से काटा गया। लड़की के पिता ने डबल मर्डर के बाद खुद ही थाना में जाकर सरेंडर कर दिया। ऑनर किलिंग की इस वारदात से पूरा क्षेत्र सन्न है। दरअस,ल रविवार को दोनों युवक-युवती घर से भाग गए। गुरदियाल व उसके स्वजन दोनों की तलाश में थे। जिसके बाद अगले दिन दोनों कोर्ट मैरिज करवाने के लिए कचहरी गए। वहां किसी रिश्तेदार ने उन्हें देख लिया और लड़की के परिवार को बता दिया। लड़की के परिवार वाले दोनों को यह कहते हुए घर ले आए कि दोनों का रजामंदी से विवाह करवा दिया जाएगा। जैसे ही दोनों घर पहुंचे तो गुरदियाल ने उन्हें पकड़ लिया। सूत्रों मुताबिक पता चला है कि दोनों को बिजली का करंट लगाकर अधमरा कर दिया। इसके बाद जब दोनों बेसुध हो गए, तो दोनों की तेजधार हथियार से काटकर हत्या कर दी। इस संबंध में जानकारी देते हुए इंदरजीत सिंह डी.एस.पी राजासांसी ने बताया कि युवक जोबंदीप सिंह पुत्र लखविंदर सिंह निवासी गांव काकर तरीन, गुरदियाल सिंह निवासी गांव बॉपाराए बाज सिंह के घर आता-जाता था। इसी दौरान जोबनदीप सिंह के साथ गुरदियाल सिंह की बेटी सुखबीर कौर के अवैध संबंध बन गए। जब यह बात लड़की के पिता गुरदियाल सिंह को पता चली, तो उसने इन दोनों को तेजधार हथियार से हत्या कर दी। दोषी गुरदियाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और इस घटना की बारीकी से जांच की जा रही है।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *