Punjab News: शराब कारोबारी के घर पर ग्रेनेड से हमला करने की इस गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी

Written by

in

गैंगस्टर ने पोस्ट के जरिए फिर दी चेतावनी

बटाला: हलका मजीठा के गांव जैनतीपुरिया के पूर्व चेयरमैन स्व. पप्पू जैनतीपुरिये के बेटे शराब कारोबारी और कांग्रेसी नेता अमनदीप जैनतीपुरिये दीपू के घर पर देर रात ग्रेनेड से हमला किया गया। बब्बर खालसा इंटरनैशनल ग्रुप से जुड़े हैप्पी पासिया ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस हमले की जिम्मेदारी ली है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके हैप्पी ने लिखा है कि उसने पहले कई बार पंजाब में शराब को बंद करने के लिए फोन किया था, लेकिन वह हमारे फोन को हलके में ले रहा था और दोबारा से शराब के ठेके भरे। उन्होंने कहा कि अगर अब भी शराब बंद नहीं की तो वह फिर से हमला करेंगे। 3 अज्ञात नौजवानों द्वारा ग्रेनेड से हमला किया गया। देर शाम अमनदीप जैनतीपुरये दीपू के पर घर 3 अज्ञात युवकों द्वारा ग्रेनेड फेंका गया, जिससे गांव में बड़े धमाके की आवाज सुनाई दी और घर की दीवारें तक कांप गईं। फिलहाल किसी के जान- माल की हानि होने की कोई सूचना नहीं है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें तीन व्यक्ति घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। धमाके के बाद एसएसपी अमृतसर चरनजीत सिंह, डीएसपी जसपाल सिंह मजीठा, एसएचओ खुशबू शर्मा थाना कत्थू नंगल व एएसआई जसबीर सिंह पुलिस चौकी जैतिपुरिया मौके पर उनके घर पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने घटना का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि 3 नौजवान मोटरसाइकिल पर आए जिनमें से एक नौजवान ने घर पर ग्रेनेड फैंका। बता दें आतंकी हैप्पी पशिया पर एनआईए ने पांच लाख रुपये का इनाम रखा हुआ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *