Phagwara News: कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक की मौत, देखें वीडियो

Written by

in

फगवाड़ाः जिला कपूरथला के फगवाड़ा में होशियारपुर फ्लाईओवर पर गाड़ी और बाइक की टक्कर होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल व्यक्ति की पहचान तेजस शर्मा निवासी न्यू सुखचैन नगर फ़ॉरगोवाड़ा के रूप में हुई है।

सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया, जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं कार चालक शिशुपाल ने बताया कि वह होशियारपुर रोड बिजली घर में जेई के पद पर काम करता है और वह काम के सिलसिले से जालंधर की तरफ जा रहा था। इस दौरान रास्ते में फोन आने के कारण कार खड़ी कर फोन सुनने लग गया। कार चालक का कहना हैकि बाइक सवार उसकी खड़ी कार में टकराया गया।

दूसरी ओर मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि उसका लड़का अपने दोस्तों से मिलने के लिए जा रहा था होशियारपुर रोड पर कार की अचानक ब्रेक लगने के कारण उसकी बाइक कार से टकरा गया। थाना सदर के एएसआई गुरमुख सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *