Jalandhar News: इस इलाके में मिला व्यक्ति का शव, लोगों में दहशत का माहौल

जालंधर, ENS: आदमपुर थाना के अंतर्गत गांव पधियाना में व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति का शव खेतों में मिट्टी से ढका हुआ मिला। स्थानीय लोगों द्वारा व्यक्ति के शव की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जांलधर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि शव की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र 35 वर्ष के करीब बताई जा रही है।

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी कुलवंत सिंह व थाना प्रमुख हरदेव प्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि गांव पधियाना के किसान मनजीत सिंह के खेतों में शव बरामद हुआ है। मौके पर पहुंचकर शव की जांच की, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई। उन्होंने बताया है कि मृतक का चेहरा पूरी तरह मिट्टी से ढका हुआ था और मृतक के गले में रस्सी बंधी हुई थी। डीएसपी ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *