Jalandhar News: MLA Raman Arora के बेटे राजन को लेकर कोर्ट का आया फैसला

जालंधर, ENS: करप्शन की साजिश के तहत गिरफ्तार किए गए विधायक रमन अरोड़ा को ज्यूडियशल कस्टडी में नाभा जेल भेज दिया गया है। वहीं बीते दिन महेश मखीजा को भी रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट ने जेल भेज दिया था। आज विधायक रमन अरोड़ा के बेटे राजन अरोड़ा को लेकर वकील द्वारा कोर्ट में अग्रिम जमानत लगाई थी।

दूसरी ओर जेल में बंद एटीपी सुखदेव वशिष्ट और बिल्डिंग इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर ने एडवोकेट के जरिए एडिशनल सेशन जज जसविंदर सिंह की कोर्ट में रेगुलर बेल लगाई थी, जहां दोनों की आज कोर्ट में सुनवाई हुई। वहीं विधायक रमन अरोड़ा के बेटे को लेकर माननीय जज ने 6 जून तारीख तय की है। ऐसे में राजन अरोड़ा की अग्रिम जमानत को लेकर 6 जून को सुनवाई होगी। वहीं एटीपी सुखदेव वशिष्ट को लेकर भी 6 जुन को सुनवाई तय की गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *