Punjab News: Honor Killing मामले में नया मोड़, मृतक युवक-युवती की Exclusive तस्वीरें आई सामने, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः जिले में पिछले दिनों गांव बोपाराए बाज सिंह में पिता द्वारा बेटी और उसके प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। वहीं लड़का लड़की की गुरुद्वारा साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष फेरे लेने की एक्सक्लूसिव तस्वीरें सामने आई हैं। दूसरी ओर इस घटना के बाद लड़की का परिवार मीडिया के सामने आया।

मौके पर लड़की की मां और गांव के सरपंच ने बताया कि वह गांव के डेरों में काम करती है। पिछले तीन साल से जोबनदीप सिंह का लड़की के साथ संबंध चल रहा था, जिसके चलते हमने उन्हें मना भी किया था। परिवार का कहना हैकि वह हमारी जाति के संबंधित नहीं था। लेकिन जोबनदीप सिंह लड़का नहीं मानता था, वह हमारे घर मिट्टी की ट्रॉली आदि लेकर आता था, जिससे हमारे लड़की के साथ उसके संबंध बन गए।

पिछले दिनों दोनों घर से भाग गए और उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में जाकर शादी कर ली। परिवार ने कहा कि कल वह कपड़े लेने घर आए थे। तब लड़की के पिता गुरदियाल सिंह घर पर थे। जब उन्हें पता चला तो उनके बीच बहस हो गई। इसके बाद गुस्से में आकर गुरदियाल सिंह ने बेटी और उसके प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। उन्होंने बताया कि आज दोनों की लाशों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस ने गुरदियाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *