Punjab News: उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Written by

in

लुधियानाः जिले के वेस्ट हलके में 19 जून को गुरप्रीत गोगी के निधन के बाद से सीट खाली होने पर उपचुनाव होने जा रहे है। वहीं इस उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियों की ओर से जीत की दावेदारी पेश की जा रही है। चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से कैपेन के लिए 40 स्टार प्रचारकों के नाम का ऐलान कर दिया है। जो इस चुनाव में पूर्व कैबिनेट मंत्री भरत भूषण आशू के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। जारी लिस्ट में भूपेष बघेल, पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, सीनियर नेता प्रताप बाजवा, पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा सहित 40 दिग्गज नेताओं के नाम शामिल है।

बता दें कि इस उपचुनाव में जहां भाजपा की ओर से कहा जा रह है कि इस बार वह चुनाव में एक तरफा जीत हासिल करेंगे, वहीं कांग्रेस की ओर से कहा जा रहा हैकि आशु ने हलके में काफी काम करवाए है और लोग उन्हें सत्ता में वापिस ला रहे है। इसी तरह आप पार्टी की ओर से कहा जा रहा हैकि जालंधर में जिस तरह से उपचुनाव में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत को भारी मतों से जीत लोगों ने दर्ज करवाई, ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि वेस्ट हलके के लोग उस जीत का रिकार्ड इस चुनाव में तोड़ देंगे और भारी बहुमत से संजीव अरोड़ा को जीत दर्ज करवाएंगे।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *