अवैध खनन के दौरान 200 फीट गहरी खाई में गिरे 2 युवक, पत्थरों के नीचे दबने से दर्दनाक मौत

Written by

in

भीलवाड़ाः 2 युवकों के खाई में गिरने के बाद पत्थरों के नीचे दबने से मौत होने का मामला सामने आया है। करीब 9 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद वीरवार सुबह उनका शव खाई से बाहर निकाला गया। हादसा बुधवार शाम 6 बजे जिले के बागोर इलाके के अवैध फेल्सपार और क्वार्टज मिनरल की खान में हुआ।

पुलिस के मुताबिक, दादिया गांव के निकट चारागाह भूमि पर अवैध खान है। बुधवार शाम को इस खान में अवैध माइनिंग हो रही थी। अचानक ही पत्थर और मिट्‌टी ढह गई जिसमें पुरोहितों का खेड़ा निवासी उदयराम भील (25) और बाजिया खेड़ा में रहने वाला राजकुमार जाट (26) दब गए।

मृतक
मृतक

हादसे के बाद मौके पर मौजूद मजदूर और खान संचालक ने इनको निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली जिसके बाद पुलिस को शाम 6 बजे सूचित किया गया। पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और पहला शव आज सुबह करीब 6 बजे निकाला गया और दूसरा शव सुबह लगभग 9 बजे निकाला गया। यह खदान करीब 150 से 200 फीट गहरी बताई जा रही है और पिछले लंबे समय से अवैध रूप से संचालित की जा रही है।

बागौर थाना प्रभारी भंवरलाल ने बताया कि श्रमिकों को निकालने के लिए हाइड्रोलिक क्रेन मंगवाई गई, लेकिन गहराई ज्यादा होने से सफलता नहीं मिली। गुरुवार सुबह पहले उदयलाल भील की फिर राजकुमार जाट की बॉडी निकाली गई। दोनों के शव भीलवाड़ा जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *