Punjab News: लूट की वारदातों को अंजाम देते निहंग बाणे में 2 सिख गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

मोहालीः पुलिस ने लूटपाट करने के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि उनकी टीम ने लूटपाट मामले में निहंग बाणे में 2 सिख व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान आरोपियों के कब्जे से लूट की राशि बरामद की है। इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए डीएसपी हरसिमरन बल ने बताया कि मोहाली के विभिन्न इलाक़ों में निहंग बाणे में सिखों ने लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले 2 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी मोहाली के गांव मोजपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। गिरफ्तारी के दौरान उक्त आरोपियों से लूटे गए पैसे भी बरामद हुए हैं। उक्त आरोपियों को अब अदालत में पेश किया जाएगा और उनका पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा और यह पता किया जाएगा कि इन आरोपियों द्वारा अन्य कितनी घटनाओं को अंजाम दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *