Punjab News: 4 किलो हेरोइन बरामद, महिला सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः सीमापार से नशीले पदार्थों सामग्री की तस्करी को लेकर पुलिस द्वारा लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस मामले में पुलिस ने 2 अंतरराष्ट्रीय नारको-तस्करी गिरोहों का पर्दाफाश किया है। जिनमें से एक नशा तस्कर की एक महिला सहायक सहित 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 किलो हेरोइन बरामद की गई।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि इस गिरोह का मुख्य सरगना सैवंबीर सिंह है, जो कि बकरियों का पालन पोषण करता था और उसके पाकिस्तान में सगंलरां के साथ सीधे संपर्क थे। वह ड्रोन के जरिए हेरोइन की खेप मंगाकर अपने रिश्तेदारों के घर रखवाकर आगे सप्लाई करता था। इस मामले में पुलिस ने सैवंबीर सिंह, दिदार सिंह उर्फ काली और विशाल सिंह को गिरफ्त में लिया है।

इसके अलावा पुलिस ने जसमीर कौर रंजीत चीता, हरजीत गीता और जज सिंह को भी गिरफ्तार किया है। ये सभी मिलकर नशा तस्करी का काम करते थे। पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी बड़ी गिरफ्तारियों की उम्मीद है। पुलिस ने बताया कि आरोपी जसमीर कौर काखियात तस्कर रंजीत उर्फ झीता के गिरोह से संबद्ध हैं। वह भारत सीमा पार से नशा तस्करी के काम में लगातार उनके संपर्क में था। फिलहाल इन सभी को गिरफ्तार किया गया है, और इनके प्रॉपर्टी की भी जाँच की जा रही है, जल्द ही इनकी प्रॉपर्टी भी जब्त की जा सकती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *